रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोंडा।जिले के खरगूपुर थानाक्षेत्र के एक गाँव में एक सूदखोर से जमीन के ऊपर बीस हजार कर्ज लेना एक गरीब को मंहगा पड़ गया।पीड़ित द्वारा रूपये वापस करने के बावजूद उसे जमीन तो मिली नहीं उल्टा उससे कहा गया कि,20 हजार के 7 लाख 5 हजार ब्याज बनते हैं जब इसको चुकाओगे तब जमीन वापस मिलेगी।पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर एस एस पी की गैर मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाई है,जिस पर उसे वहाँ से न्याय का भरोसा मिला है।
रूपईडीह निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र गयाप्रसाद ने अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार को दिये अपने तहरीर में बताया कि,उसने 2017 में खरगूपुर के कमिरवा गाँव निवासी जितेन्द्र कुमार उर्फ पिंटू से 20 हजार रुपये कर्ज अपनी भूमि को बतौर गारंटी रखकर लिया था।वह 20 हजार रूपये उसके द्वारा पिंटू को वापस भी कर दिया बावजूद इसके जितेन्द्र ने उसकी भूमि नहीं लौटाई। उल्टा उससे ब्याज के 7 लाख 5 हजार रूपये की मांग कर रहा है।रूपये न मिलने पर जितेन्द्र उसे धमकाते हुये पुलिस द्वारा उसका उत्पीड़न करवा रहा है।
अब सवाल यह कि,20 हजार रूपये के सिर्फ तीन वर्ष में 7 लाख कैसे हो गया?कहीं जितेन्द्र दुर्गा प्रसाद की भूमि हड़पने की साजिश तो नहीं। बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन कि उसे न्याय जरूर मिलेगा।


0 टिप्पणियाँ