दो दिनो से खड़ी लावारिश प्लेटिना बाइक मिली,मचा हड़कंप

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोंडा -जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में तरबगंज- बेलसर रोड पर स्थित तौधक पुर परसदा
में पावर हाउस के पास दो दिनो से खड़ी एक लावारिश बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल मिलने से आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया।
क्षेत्र में चर्चा है कि,आखिर मोटरसाइकिल किसकी है। तरबगंज में ही चक्की संचालक जगदीश  प्रसाद दूबे का कहना है कि सोमवार   को जब सुबह वह अपनी दुकान पर आया तभी से गाड़ी खड़ी है शाम तक जब वहीं खड़ी रही तब संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई मौके  पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक  इंद्रजीत यादव ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है उन्होंने बताया कि जांच चल रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ