विधायक ने मिशन शक्ति के तहत इटियाथोक कोतवाली में महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोंडा।जिले के इटियाथोक थाने पर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु  चलाये जा रहे मिशन शक्ति  कार्यक्रम  के अंतर्गत स्थानीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया द्वारा महिला हेल्पडेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। 
जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न कालेजों, कोचिंग संस्थानों से दर्जनो  छात्र-छात्राएं व महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर अपनी प्रतिभा  एवं अपने विचार से मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण के संबंध में व्यक्त करने के साथ सुझाव दिये। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान,मीडिया कर्मी  अध्यापक, अध्यापिकायें  छात्र-छात्राएं एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ