रिपोर्टर-अमित कुमार
बलिया(उत्तर प्रदेश)बीते दिनों जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्यारोपी धीरेंद्र सिंह की भाभी ने विपक्षियों पर मुकदमा न दर्ज करने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
आरोपी धीरेन्द्र सिंह के परिजनों का आरोप है कि पुलिस व प्रशासन ने इस मामले में एक तरफा कार्यवाही कर रहा है।15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर आयोजित खुली बैठक के दौरान जमकर बवाल हुआ था।इस दौरान फायरिंग में जयप्रकाश नामक व्यक्ति की जान चली गयी थी।इस मामले में 8 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज हुआ था।मामले के मुख्यारोपी धीरेंद्र को एसटीएफ ने 18 अक्टूबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।जिसे बलिया सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।फिलहाल धीरेंद्र को दो दिन के लिए पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले रखा है,और उससे पूछतांछ की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ