नेपाल बार्डर पर एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

महिला को 147 ग्राम सोने व एक लाख कैश के साथ  नेपाल जा रही महिला को  पकड़ा।

रिपोर्ट:- संजय गुप्ता

बहराइच।जिले के रूपईडीहा भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल  ( एसएसबी) चैकिंग के दौरान एक महिला को 147 ग्राम सोना व एक लाख से अधिक कैश के साथ नेपाल जा रही महिला को पकड़ लिया।
42 वाहिनी एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर तैनात  सहायक सेनानायक एल0के0गरवा महिला कांस्टेबल के साथ भारत से नेपाल जाने वाले मेन रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक महिला पैदल नेपाल  जा रही थी उसे रोककर उसकी महिला जवान द्वारा जामातलाशी ली गई तो उसके पास से 147 ग्राम सोना व एक लाख से अधिक कैश बरामद किए गए।  पकड़ी गई महिला ने अपना नाम माया पत्नी अर्जुन बताया। 

हैदराबाद से चोरी करके भागी थी यह महिला।

पूछताछ में पता चला कि यह महिला हैदराबाद से भागी हुई है। इस पर हैदराबाद पुलिस से संपर्क किया गया। देर रात हैदराबाद पुलिस की टीम रुपईडीहा बीओपी पहुंच गई। और हैदराबाद पुलिस ने बताया कि इस महिला के खिलाफ हमारे यहां एफआईआर दर्ज है। यह महिला जहां काम कर रही थी उसके मकान मालकिन ललिता अम्मा उम्र 75 वर्ष निवसिनी एच्0एम0टी0 कालोनी हैदराबाद को जहर देकर मारने की कोशिश की ओर घर से 147 ग्राम सोना व काफी पैसे लेकर फरार हो गई थी।  मगर एसएसबी ने इसे रुपईडीहा नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया और महिला के  कब्जे से 147 ग्राम सोना व 149872 रुपये बरामद कर उसे हैदराबाद पुलिस के इंस्पेक्टर लबोधि बाबू चैहान व हे0क0 पी0 नरसिंह राव के सुपुर्द कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ