खेत में शराब बनाते व बेचते हुये महिला सहित तीन गिरफ्तार

गन्ने के खेत में बन रही थी शराब

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले की मोतीगंज पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गन्ने के खेत में छिप कर कच्ची शराब बना रहे दो लोगो को 20 लीटर शराब के साथ  गिरफ्तार लिया।वहीं पास में अपने घर पर शराब बेच रही एक महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
"सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में पुलिस व आबकारी की नाक के नीचे हजारों लीटर शराब बनाई व बेची जाती है।जिससे इन दोनो को लाखों की आमदनी होती है जिसे स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग दिखावे की कार्रवाई के तहत दस, बीस लीटर शराब बरामद कर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं ,,
बताते चलें कि, शनिवार  देर शाम क्षेत्र में चल रहे दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस टीम क्षेत्र की व्यवस्था लेने के लिए उपनिरीक्षक राम अचल हमराही टीम शिशुपाल सिंह, अंगद यादव, आशुतोष शर्मा विजय कुमार व निखिल राठौर के साथ भ्रमण कर रहे थे कि, सूचना मिली की थानाक्षेत्र के टेडिया गांव के निकट गन्ने के खेत में अवैध शराब बनायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुखबिर के साथ  खेत पहुँचे,तो देखा कि,गन्ने के खेत में धुआं के साथ आग की लौ दिखाई दे रही है। पुलिस टीम ने दबे पांव उनकी घेरा बन्दी की, तो अचानक पुलिस को देख लोग भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये उन्हें पकड़ लिया तथा मौके पर पतीली,प्लास्टिक पाइप के साथ 20 लीटर तैयार शराब सहित अन्य सामग्री बरामद कर लिया।पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम राम प्रकाश पुत्र बाले, तथा बृजलाल पुत्र जगप्रसाद निवासी टेडिया गांव का बताया है। वहीं एक दूसरे मामले में  उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव महिला सिपाही शीला यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिद्यानगर गांव पहुंचे थे तभी मुखबिर ने बताया एक घर के बाहर शराबियों का जमावड़ा लगा है व वहाँ शराब बेची जा रही है।उपनिरीक्षक ने मुखबिर द्रारा बताये घर पर दबिश दी व शराब बेचने रही महिला को गिरफ्तार कर लिया।पकड़ी गई  महिला ने पूछताछ में अपना नाम सुनीता पत्नी राम बहादुर  गांव बिद्यानगर की रहने वाली बताया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ