इटियाथोक में नरसिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज का हुआ उद्घाटन

क्षेत्र के छात्र होंगे लाभवन्तित-अनंत राम
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोंडा।  इटियाथोक विकासखंड के रमवापुर नायक ग्राम पंचायत में जगराम श्याम सुंदरी नरसिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ रजत वर्मा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। कॉलेज के डायरेक्टर अनंत राम पटेल ने बताया कि आज उनके गोलोक वासी पूज्य बापूजी का सपना साकार हुआ है ।वह हमेशा कहा करते थे किस क्षेत्र के लिए कुछ ऐसा करो जो मिसाल बने । अब इस कॉलेज द्वारा क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के स्तर में व्यापक विकास ही इस कॉलेज का लक्ष्य है। उद्घाटन समारोह में श्री राकेश वर्मा नान बाबू वर्मा प्रधान सुशील मिश्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद वर्मा विनय कुमार वर्मा सहायक अध्यापक आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ