कुयें मे गिरा सांड़, पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से बचाई उसकी जान

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा।कस्बे के  बमपुलूस मुहल्ले में खेतों के पास स्थित कुयें में गिरे सांड को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कुयें से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। 
 बताते हैं कि,रात्रि के समय आसपास के खेतों में चर रहा सांड़ उस कुएं में जाकर गिर गया होगा । सुबह करीब 10 बजे लोग खेत में पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।तो उन्होंने उसे निकालने का  काफी प्रयास किया। सफलता नही मिली तो लोगों ने कस्बा  चौकी प्रभारी रणजीत यादव को सूचित किया। जिस पर वह सिपाही अबरार खां, मिथिलेश सिंह के साथ पहुंचे, और पनपिंगसेट मंगवाकर कुंए में पानी भरवाने लगे। वह काफी ऊपर आ गया, जिस पर जन सहयोग व सीढ़ी,रस्सा,बल्ली की मदद से उसे बाहर निकाला गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस के इस कार्य की नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरहना कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ