गोण्डा। रेलवे के आलाधिकारियों के आदेश पर फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ एसआई लाल साहब सिंह सहकर्मियों के साथ द्वारा महिला एवम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म पर जन जागरूकता अभियान चलाकर ट्रेनों को अटेंड किया।
इस दौरान महिला यात्रियों को यात्री सामानों की चोरी, जहर खुरानी जैसे अपराधों के बारे में बताकर जागरूक किया। इसी के साथ आरपीएफ हेल्पलाइन 182 के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। बताते चलें कि, आगामी त्योहारी सीजन में भीड़ - भाड़ को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के संबंध में भी यात्रियों को जागरूक कर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के संबंध में बताया गया।


0 टिप्पणियाँ