सम्प्रदाय विशेष के युवक पर अपहरण का केस दर्ज

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा । कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गांव में लव जेहाद का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बताते चलें कि,परिजनों ने कोतवाली पुलिस को अपने दी हुई तहरीर में बताया कि,क्षेत्र के एक सम्प्रदाय विशेष के  युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को झांसा देकर जबरन भगा ले गया।  बताया जाता है युवक दूसरे समुदाय का होते हुए भी अपना नाम, जाति व धर्म छिपा कर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर युवती को झांसा दिया और उसे जबरन लेकर कहीं चला गया। कोतवाल मनीष जाट का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच व युवती की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ