मुकदमा लिखने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई,एसपी से लगाई गुहार

दबंग सुलह न लगाने पर दे रहे हैं जानमाल की धमकी

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले की खोड़ारे पुलिस के खेल निराले हैं।पहले तो पीड़ित पक्ष का मुकदमा नहीं दर्ज करती,अगर उच्चाधिकारियों के प्रयास से मुकदमा दर्ज भी हो जाय तो कार्रवाई नहीं करती।
ताजा मामले में दलित वृद्धा की जमीन पर गाँव के दबंगो ने कब्जे का प्रयास किया, जिसमें पुलिस ने किसी तरह एसी एसटी का मुकदमा पंजीकृत तो कर लिया पर अब तक आरोपियों पर कोई अन्य कार्रवाई नहीं की।जिसके चलते दबंग उसे धमका रहे हैं। 
थानाक्षेत्र के घारीघाट करहिया निवासिनी दलित वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपने तहरीर में बताया कि,उसकी भूमि पर गाँव के ही दबंग राजमणि त्रिपाठी अपने साथियों के साथ जबरन कब्जा करने लगे ,जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगो ने उन्हें मारापीटा,स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर उसने कार्रवाई नहीं की तो  उच्चाधिकारियों के आदेश पर दबंगो के विरुद्ध एससी एसटी व बलवा जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया पर अबतक उनके विरुद्ध अन्य कार्रवाई नहीं की।आरोपी दबंग उसे आये दिन मुकदमे में सुलह लगाने की धमकी दे रहे हैं, पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
बहरहाल अब देखना यह है कि,पुलिस अधीक्षक पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ