सांसद ने रूपईडीहा थाने में मिशन शक्ति का शुभारंभ कर,महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया

बीएसएफ के अधिकारी व जवान भी कार्यक्रम में हुये शामिल

रिपोर्ट:- संजय गुप्ता 

बहराइच। प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ किया है।शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा  कोतवाली में बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गोंड  ने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्पडेस्क  का शुभरम्भ किया। इसके दौरान सांसद ने एसएसबी व थाने के महिला कांस्टेबलों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया ।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति की सुरूआत की है। इस मिशन से अपराध पर काफी लगाम लगेगा। महिलाओ को इस मिशन से सम्मान मिलेगा और महिलाओ के साथ घटित हो रहे अपराध पर लगाम लगेगा।
उन्होंने कहा कि, अपराधी की जगह केवल जेल ही होगी।  जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से अपराध में बहोत बड़े पैमाने पर कमी आयी है। बड़े बड़े अपराधी जेल की हवा खा रहे हैं। माफियाओ पर पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस रखा है। योगी सरकार ने महिलाओ की सुरक्षा की दिशा में ये बहुत बड़ा कदम है। 

योगी सरकार ने सभी थानों में मिशन शक्ति कार्यालय का शुभारंभ किया है प्रदेश के थानों में मिशन शक्ति के जो कार्यालय बनाये गये हैं उसमें महिला हेप डेस्क की स्थापना की गई है। चौबीस घंटे इस कार्यालय में महिलाओ की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगी। इस हेल्पडेस्क के द्वारा  महिलाओं की सभी समस्याओ का समाधान किया जायेगा।
कार्यक्रम में  एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रवीण कुमार, सहायक सेनानायक एल0के0गरवा,एसपी ग्रामीण अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह,डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 सनत कुमार शर्मा,भाजपा नेता रमेश कुमार अमलानी,आरएसएस के बृज नरेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ