रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में दबंगो पर एक दलित युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है।पीड़ित दलित युवक ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
थानाक्षेत्र के समसापुर निवासी दलित युवक अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपने तहरीर में बीते 21 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे के करीब जब वह मतई के खेत से ट्राली पर मिट्टी खोद कर लाद रहा था तभी अमवाखास गाँव निवासी बीरेन्द्र उर्फ मुलायम पुत्र नियम,मोतीलाल पुत्र विश्वनाथ ने अनायास ही गाली देने लगे।इस पर जब उसने विरोध किया तो उसकी लात घूसों से पिटाई कर उसका गला दबाया तथा उसका मिट्टी गिरवाई का 4500 रुपया छीन लिया।शोर मचाने पर पिता देवराम,भाई विजय,व गाँव के अन्य लोगों ने आकर बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।जब उसने इसकी सूचना डायल 112 को दी तो पुलिस मौके पर आकर सिर्फ नाम नोट करके चली गयी।
बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया है।


0 टिप्पणियाँ