रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोंडा ।जहां एक तरफ सीमा पर जवान रात दिन जान हथेली पर रखकर देश की सीमाओं के साथ हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं वही पुलिस द्वारा आए दिन उनके उत्पीड़न की बाबत मामले आते रहते हैं।
ताजा मामले में जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले वा राजस्थान सीमा पर तैनात छुट्टी पर घर आये बीएसएफ के जवान को अपनी आबादी की भूमि से दबंगों द्वारा अवैध कब्जा हटाना भारी पड़ गया। पुलिस की मदद से दबंगों ने बीएसएफ जवान उसके बुजुर्ग पिता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया। तथा थाने के एक दरोगा द्वारा थाने पर बुलाकर बीएसएफ जवान के साथ अभद्रता करने के साथ-साथ उसकी पिटाई भी की।
मामला इटियाथोक थानाक्षेत्र के गोसेनूद्रपुर का है जहाँ के रहने वाले व राजस्थान बार्डर पर तैनात बीएसएफ जवान रामचंद्र पुत्र बुधराम ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपने तहरीर में इटियाथोक थाने के दरोगा अयोध्या प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि,05/10/2020 को छुट्टी पर अपने घर आया था।जहाँ उसे परिजनों से पता चला कि,न्यायालय में विचाराधीन उसकी आबादी की भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा कर उस पर छप्पर आदि रख लिया था।जिस पर उसने वह छप्पर हटाना चाहा तो विपक्षियों द्वारा साजिशन उसका वीडियो बना कर पुलिस से शिकायत कर दी।इस मामले मे थाने के दरोगा अयोध्या मिश्रा ने साजिशन चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उससे रूपये की मांग की गई जिसे न दे पाने पर उसे थाने लाकर दरोगा द्वारा उसके साथ अभद्रता करने के साथ उसकी पिटाई की।
दरोगा पर आरोप रूपये दो नहीं तो नौकरी से निकलवा दूंगा
पीड़ित बीएसएफ जवान रामचंद्र ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि,दरोगा अयोध्या मिश्रा ने पहले दबंगो के संग साजिशन मुकदमा लिखाया फिर उससे पैसे की मांग करने लगे जिसे न देने पर जेल भेजने के साथ नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दिया।
बहरहाल पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा मामले की जांच करायेंगे व दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ