रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा।प्रधान द्वारा की गई शिकायत पर छपी खबर से बौखलाए एक कथित स्थानीय नेता के समर्थक अब दे रहे हैं धमकियां।ग्राम प्रधान द्वारा कुछ महीने पूर्व बन्दोबस्त अधिकारी से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।
बताते चलें कि,विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम सभा विश्म्भरपुर की ग्राम प्रधान श्याम कुमारी द्वारा कुछ दिनों पूर्व बन्दोबस्त अधिकारी को दिया गया एक शिकायती पत्र प्रकाशित कराने के लिए क्षेत्रीय पत्रकारों को दिया गया था। जिसमें यह आरोप था कि, ग्राम सभा की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण किया जा रहा है !
निर्माण कौन करवा रहा है इसकी पुष्टि प्रधान के परिजनों द्वारा एक विडियो जारी करते हुए किया था। जिसमे उनके द्वारा स्पष्ट रूप से मुजेहना जिला पंचायत सदस्य पति राम उदार वर्मा का नाम लिया गया है।
बताते हैं कि,शिकायत और मिडिया में चल रही गतिविधियों की भनक लगते ही राम उदार द्वारा फोन कर दबाव बनाने का प्रयास किया कि, खबर प्रकाशित ही न हो ,जब इसमें सफलता नहीं मिली तो जिन्होंने यह खबर प्रकाशित की उन्हें अब कथित नेता के समर्थकों से धमकियां मिल रही हैं।इसी के साथ फर्जी फेस बुक आई. डी के ज़रिये सोशल मिडिया पर उल्टे-सीधे पोस्ट किये जा रहे हैं।
बहरहाल खबर लिखे जाने तक इससे संबंधित शिकायत पुलिस से करने क जानकारी नहीं मिल पाई थी।


0 टिप्पणियाँ