ट्रक व कार की भीषण टक्कर में माँ की मौत पुत्र गंभीर रूप से घायल

रिश्तेदारी से वापस आते समय घटी दुर्घटना,परिवार में मातम पसरा

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य /राजकुमार

गोंडा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के चंदापुर स्थित  अयोध्या हाईवे पर गुलरिया नाला के पास देर शाम एक क्रेटा कार और ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सीता दुबे (37)पत्नी जटाशंकर तथा पुत्र हर्षदूबे (17 )गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें  स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां रास्ते में सीता दुबे की मौत हो गई तथा हर्ष का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है ।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया ।बताते चलें कि, क्षेत्र के केवलीजोत गांव निवासी जटाशंकर दुबे की पत्नी सीता वह हर्ष दुबे अपने चाचा गोपाल दुबे के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां ओझा पुरवा गांव गए थे ।कार गोपाल दुबे चला रहे थे ,वापस घर लौटते समय शाम 7:00 बजे के आसपास किसी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी,ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये तथा कार खाई में चली गयी।इस भीषण दुर्घटना में कार चालक को आंशिक चोटें आईं ,जबकि सीता दूबे की जान चली गई वहीं गंभीर रूप से घायल हर्ष का इलाज जिला  अस्पताल में चल रहा है जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इस हादसे से मृतक के केवली जोत स्थित घर में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ