कूट रचित दस्तावेज के सहारे मकान हड़पने की साजिश,कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- अमरजीत सिंह 

अयोध्या।जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के सतना पुर बाजार में अमानीगंज से रुदौली संपर्क मार्ग पर स्थित एक मकान पर एक व्यक्ति द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसे हड़पने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि, खंडासा थाना क्षेत्र के सतना पुर बाजार में धरौली गांव निवासी राकेश सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह का एक मकान ₹350000 में निर्मल कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने बैनामा कराया था। जिस पर वह लंबे अरसे से सरकारी गल्ले की दुकान का संचालन कर रहा है।
बताते हैं कि, उसी गांव के निवासी उदय राज ने मकान को स्टांप पेपर पर खरीदा हुआ बता कर विवाद शुरू कर दिया, और कहा कि उक्त मकान को उन्होंने अम्बिका सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह से खरीदा था जो धरौली गाँव के निवासी थे और राकेश सिंह के भाई हैं ।अम्बिका सिंह की मौत 2011 में हो चुकी है उनके परिवार के लोगों ने बताया कि अम्बिका ने कोई बैनामा नहीं किया था  आरोपी उदयराज स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्रेता को मकान से बेदखल करने का प्रयास करने लगा। जब उदयराज से उपरोक्त मकान के संबंध में  न्यायालय ने दस्तावेजी सबूत मांगेंगे तो वह फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में फंस गया। कोर्ट ने अंबिका सिंह के परिवार से जब उनके हस्ताक्षर की प्रमाणित कॉपी मांगी तो  अमानीगंज जिला सहकारी बैंक की पासबुक में दर्ज अंबिका सिंह के हस्ताक्षर से मिलान किया तो दोनों में भिन्नता पाई गई ।जिसके बाद न्यायालय ने उदयराज पुत्र जग प्रसाद को अभिलेखों में  छेड़छाड़ कूट रचित अभिलेख  तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज  करने के लिए पुलिस को आदेश दिया है। बताते चलें कि इसके विवाद के मामले में कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी है ।
 खंडासा के थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा इसकी  जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ