अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगो ने महिला को पीटा। एसपी से शिकायत


कटरा बाजार पुलिस पर राजनैतिक दबाव के चलते कार्रवाई  न करने का आरोप

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र में अपनी घर के सामने की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध महिला को भारी पड़ गया।दबंगो ने घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी।स्थानीय थाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आहत पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
थानाक्षेत्र के शुक्ल पुरवा ,बाबूपुर निवासी पीड़ित सुमन पत्नी राजेश ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपने तहरीर में आरोप लगाया कि,उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है।घर वह अकेली अपने बच्चों के साथ रहती है।इसका फायदा उठा गाँव के ही दबंग  कुंजबिहारी, अजय,सतीश, सुरेश,आनंद, व शिवम उसे आये दिन उसका उत्पीड़न करते रहते हैं। 4 अक्तूबर को उन्होंने 5 बजे शाम जबरन उसके दरवाजे पर चढ़कर उसके घर के सामने की जमीन पर जबरन नादा व खूंटा आदि गाड़ने लगे ।इस पर जब उसने विरोध किया तो घर मे घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।गाँव के अन्य लोगों के बीच बचाव करने पर धमकाते हुये चले गये।उसने जब दूसरे दिन इसकी शिकायत कटरा पुलिस से की तो राजनैतिक रसूख के प्रभाव में आरोपियों पर कार्रवाई न कर उल्टा उसे थाने से चलता कर दिया। 
बहरहाल पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच की बात कही गईं  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ