मारपीट में एक महिला सहित चार चोटिल, क्रास मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य। 
गोण्डा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों  में हुयी मार-पीट मे एक महिला सहित चार लोग चोटिल हो गये।पुलिस ने दोनो के विरुद्ध  क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थानाक्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर के मजरे गौरवा गांव का है जहां दो सगे भाइयों में गृह कलेश को लेकर मार-पीट हो गई जिसमें एक महिला सहित चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने चोटिल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ