घटिया निर्माण सामग्री क वजह से शौचालय की छत ढही।


गोंडा!भ्रष्टाचार कितने अंदर तक सामुदायिक शौचालय के निर्माण हैं,यह किसी से छिपा नहीं है।
इटियाथोक में अभी दो दिन पूर्व शौचालय में घटिया निर्माण सामग्री लगाने चलते शौचालय की छत ढह गई थी।
वही तरबगंज में घटिया निर्माण के सोमवार को  छज्जा गिर गया।दिलचस्प  तो ये है इस सामुदायिक शौचालय का ई-शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा  सुबह 10 बजे किया था पर यह 24 घंटे भी नहीं चल पाया,  दोपहर ढाई  बजे ही इसकी छत ढह गई। बता दें कि पंचायतीराज विभाग  की मुहिमके तहत ।
मानक के अनुसार स्थल चयन के साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की जिम्मेदारी अअधिकारियो को सौंपी गई है।
बताते चलें कि,चार यूनिट शौचालय के निर्माण पर 6 लाख 37 हजार  व आठ यूनिट के शौचालय निर्माण पर 8 7 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। गत दिनों इटियाथोक के श्रीनगर में एक निजी स्कूल में निर्माणाधीन शौचालय की छत गिर गई थी। सोमवार को तरबगंज के होलापुर गांव में शौचालय का छज्जा गिरने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह 10 बजे इस शौचालय का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराया गया है।
यहां के प्रधान व सचिव ने तरबगंज के एक ठेकेदार को निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीण पूर्व में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में प्रधान व सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन, फोन नहीं हो सका।
। एडीओ पंचायत का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कहा है कि मामले की जानकारी की जा रही है। जल कार्रवाई की जाएगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ