रिपोर्ट:- मनोज मौर्य।
गोण्डा। जिले के कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पैरौरी के मजरा शिवाला निवासी प्रिया पत्नी राजू (22) ने टीन शेड के पाइप में गमछा के सहारे फांसी लगा कर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार राजू के पिता अशोक कुमार डेढ़ वर्ष पूर्व लुधियाना गये थे अभी वहीं है। माता केशपती की मां को फालिस अटैक पड़ने के चलते वह अपनी पुत्री प्रिंसी 12 व पिंका 16 के साथ अपने मायके थाना विशेस्वरगंज में गई हुई थी। दादा रामचन्दर हींग की विक्री करने सिद्धार्थनगर गये हुये थे। इसी बीच दादी मूरतदेई की मां का देहांत हो गया वह भी अपने मायके चली गई। घर पर प्रिया अपने पति राजू व छोटे छोटे घर के बच्चों के साथ अकेली थी। रात्रि के किसी पहर में उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिये गोंडा भेज दिया गया है। मृतका के पिता शेष नारायण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


0 टिप्पणियाँ