ट्राली के नीचे दबकर पूर्व सैनिक की मौत

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र में हुई 
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की  दर्दनाक मौत हो गईं। बताया जाता है कि, ट्रक द्वारा बाइक सवार को साईड से  टक्कर मारने की वजह से यह दुर्घटना घटी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया।
घटना तरबगंज बसस्टाप चैराहे पर घटी मृतक की पहचान धौरहराघाट निवासी विद्याधर पाण्डेय पुत्र रामशंकर पाण्डेय  के रूप में हुई है।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल से लेकर थाने तक गाँव वालो की भीड़ लग गई।प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि, अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ