मोतीगंज की बेलगाम पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने गई पीड़िता को थाने से भगाया

अपनी चोरी गई चारा मशीन की शिकायत गई थी लेकर 
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।पहले से ही अपने कारनामो के लिये मशहूर जिले की मोतीगंज पुलिस ने एक मामले में अपनी चोरी गये चारा मशीन की शिकायत दर्ज कराने थाने पर आई महिला को थाने के इंस्पेक्टर ने अपशब्द कहते हुये भगा दिया।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
मोतीगंज थाने के रामपुर गाँव की रहने वाली पीड़िता पूजा देवी पत्नी स्व:संजय वर्मा ने अपनी दी हुई तहरीर में  बताया कि अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहकर मजदूरी करके गुजर - बसर करती है।बीते 22   सितंबर को वह अपने मायके गई थी।उसकी गैर मौजूदगी में 4 अक्तूबर को रात्रि में  उसकी चारा काटने की मशीन रामभवन पुत्र रामसूरत उठा ले गये।
जब वह वापस घर आई तो उसने चारा मशीन नही पाया।खोजबीन करने पर उसे जानकारी हुई कि उसे राममूरत चुरा ले गये हैं। जब इसकी शिकायत थाने पर लेकर गई तो थानेदार ने उसे थाने से भगा दिया।
बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ