नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे युवक से 2 लाख 20 हजार

पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र में युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों ने उससे 2 लाख बीस हजार रूपये ठग लिये।स्थानीय पुलिस से निराश पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाई है।
थाना क्षेत्र के बरडीहा रानीपुर निवासी युवक माताप्रसाद वर्मा पुत्र राघव राम वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपनी तहरीर में बताया कि,वह प्रतियोगी छात्र है व यूपीएसएसएससी की तैयारी कर रहा है।2016 में गन्ना पर्यवेक्षक के दो पदों का विज्ञापन निकला था,जिसमें साक्षात्कार के लिये उसका चयनित भी हुआ था।जिसके बाद मोतीगंज थाने के वीरेपुर गाँव के रहनेवाले सुधीर व महेन्द्र व रूद्रगढ़ नौसी के दुर्जनपुर निवासी राजितराम ने उसकी इसी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 2 लाख 20 हजार रूपये ले लिये,और कहा कि,साक्षात्कार में हम तुम्हें 80% नंबर दिलाकर पास करा देंगे। बावजूद इसके साक्षात्कार में न्युनतम नंबर मिलने से जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो,उसने उनसे अपने रूपये लौटाने को कहा।इसपर वह लोग गाली-गलौच व फौजदारी पर अमादा हो गये।
सगे- संबंधियों द्वारा दबाव डालने पर उन्होंने क्रमशः 73,000 नगद व 80,000 के  चेक दिये जो बाउंस हो गया।इसी के साथ उनके द्वारा 4000 खाते में डालने का मेसेज भी फर्जी निकला।
इस बावत स्थानीय थाने पर शिकायत के बावजूद गंभीरता न दिखाई गई।
बहरहाल पीड़ित के मुताबिक बीएड की पढ़ाई बगैर पैसे के प्रभावित हो रही है।उसकी माली हालत ठीक नहीं है।अगर उसके बाकी के 173000 नहीं मिले तो उसका भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग जायेगा।
बहरहाल पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने संबंधित थाने को जाँच कराने की बावत बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ