बहराइच में भीषण आग से 45 से अधिक घर जलकर खाक

मिहिंपुरवा क्षेत्र के नौबना गाँव की घटना,
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

रिपोर्ट:- संजय गुप्ता
बहराइच। बुधवार करवाचौथ के दिन दोपहर मिहिंपुरवा मोतीपुर तहसील क्षेत्र के नौबना गांव में लगी भीषण आग से 45 से अधिक घर जलकर स्वाहा हो गये।बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
इस भयानक अग्निकांड में  लगभग 70 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।इस भीषण अग्निकांड में अपने आशियाने के साथ सबकुछ खोने वाले ग्रामीणों को तत्कालिक सरकारी सहायता न मिलने से वह खुले में रात बिताने को मजबूर हैं।बताते चलें कि,बुधवार को जब गाँव की महिलाएं करवा चौथ के  व्रत रखकर पूजन की तैयारी कर रही थी तथा घर के लोग खेतों के साथ अन्य कार्यों में लगे थे,तभी अचानक नौबना गांव में आग की लपटें उठने लगी इसके पहले कि गांव वाले कुछ समझ पाते, आग एक घर से दूसरे घर और फिर सारे गाँव

को अपने लपेटे में ले लिया।महिलाओं व बच्चों की चीख पुकार सुनकर जब तक खेतों से घर की ओर पहुँचकर उसे बुझाते तब तक 45 से अधिक घर अधिकांश रूप से जल चुके थे।बहरहाल जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक सबकुछ खाक हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक उनके घर में रखे अनाज,कपड़े, बिस्तर व नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।गनीमत यह रही कि,इस भयावह अग्निकांड में किसी जानमाल की सूचना नहीं मिली।
अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई पर फौरी तौर पर  ग्रामीणों को कोई मदद नहीं मिल सकी।बहरहाल काफी देर बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची व उन्हें जल्द ही सरकारी सहायता दिलाने की बात की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ