फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार के बाद फरार,पत्नी ने पुलिस से लगाई फरियाद
रिपोर्ट-मनोज मौर्य
गोंडा।शोसल मीडिया जहाँ अपनो तक सूचनायें पहुँचाने व सुख - दुख बांटने के साथ-साथ दूर देश बैठे अपने प्रियेजनो से जुड़ने का सबसे तेज माध्यम बन चुका है,वहीं यह सामाजिक तानेबाने को बिगाड़ने में भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है।ताजा मामले में फेसबुक के जरिये हाय - हेल्लो से आगे जाकर साथ जीने मरने का गवाह बन गया,जिसके परणित एक शादीशुदा और तीन बच्चों का बाप अपनी उम्र से छोटी लड़की के साथ मुहब्बत में उसके साथ फरार हो गया।पति के इस कृत्य से आहत पत्नी ने स्थानीय पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाते हुये पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
यह दिलचस्प मामला
थाना क्षेत्र करदा गाँव की है।जहाँ के रहनेवाले व मुंबई में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करने वाले एक शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता नन्हे चौहान को फेसबुक के जरिये तरबगंज थाना क्षेत्र की एक लड़की से पहले हुई हाय-हैल्लो के बाद प्यार हो गया।जिसके चलते 22 अक्टूबर को नन्हे अपनी पत्नी व तीनों बच्चों को मुंबई से घर पर छोड़ने के बहाने अपने गाँव करदा लाया।फिर उसी रात उसने तरबगंज निवासिनी अपनी प्रेमिका को लेकर मुंबई चला गया।जब पत्नी नन्हें की पत्नी मुल्हा को अपने पति के इस करतूत की जानकारी हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई,उसने पति को फोन लगा उससे बात करने की कोशिश की,पर पति ने उसका फोन भी उठाना गंवारा नहीं समझा।पति क इस बेवफाई से आहत पत्नी ने पति के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है । थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि,नन्हें की पत्नी मुल्हा ने पति नन्हे के विरुद्ध तहरीर दी है।जिसकी जांच कराई जा रही है।


0 टिप्पणियाँ