इटियाथोक में पराली जलाने पर एक और केस दर्ज

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने खेतों में पराली जलाने वालों के विरुद्ध अभियान के क्रम में गुरूवार को थाना क्षेत्र के एक और व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
यह जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि,शासन के सख्त निर्देश हैं कि, पराली न जलाये।पराली जलाकर  पर्यावरण को प्रदूषित कर उसे नुकसान न पहुँचायें।यदि इसका उलंघन कोई करता है उसके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश हैं।
जिसके तहत थानाक्षेत्र के ज्वाला पुरवा ,पारा सराय में  हल्का रमेश चंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर मोहम्मद सगीर पुत्र हफीजुल्लाह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बीते हफ्ते में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ