सामुदायिक शौचालय को प्रस्तावित भूमि पर बनवाने की मांग

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड़  ग्राम बुढ़वलिया निवासी विनय मौर्य ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रस्तावित भूमि में सामुदायिक शौंचालय का निर्माण कराने की मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक ग्राम प्रधान  द्वारा सार्वजनिक भूमि में शौचालय का निर्माण न करवाकर अपनी निजी भूमि में सामुदायिक शौंचालय का निर्माण कराना चाह रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि, यदि वह ऐसा करने में सफल हो गये तो सामुदायिक शौंचालय एक निजी शौंचालय बनकर रह जायेगा।
बहरहाल शिकायत पर संज्ञान लेकर एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने बीडीओ कर्नलगंज को निर्देशित किया है। कि यदि प्रस्तावित भूमि उपयुक्त है तो निजी भूमि में सामुदायिक शौंचालय निर्माण होने से रूकवायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ