गोण्डा। जिले की इटियाथोक पुलिस ने पटाखों के अवैध भण्डारण व बिक्री के विरुद्ध अवैध कार्रवाई करते हुये क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने जानकारी दी कि,थानाक्षेत्र के हरैया झुम्मन निवासी शिवकुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गुरू प्रसाद गुप्ता पटाखों के अवैध भण्डारण व बिक्री में लगा हुआ था।जिसे उपनिरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, अमित कन्नौजिया, व सिपाही सुभाष यादव,जितेन्द्र यादव की टीम ने रविवार को छापे मारी की कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया ।


0 टिप्पणियाँ