बलिया में युवक पर छात्रा को जलाने का आरोप।गंभीर रूप से जली पीड़िता बनारस रेफर।

आरोपी युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया (उत्तर-प्रदेश)।जिले के
दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी झुलस गयी,जिसे गंभीर अवस्था में बनारस रेफर कर दिया गया।जहाँ उसका इलाज चल रहा है।परिजनो ने वहीं पड़ोस के एक युवक पर छात्रा को परेशान करने व जलाने का आरोप लगाया है।जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

बताते चलें कि,नगवां पश्चिम टोला निवासी बृजेश खरवार की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी रात करीब तीन बजे छत पर चिल्लाने लगी।उसकी आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि, वह आग में घिरी  छटपटा रही थी,जिसे बचाने में उसके पिता ब्रजेश खरवार का भी हाथ जल गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां स्थिति की गंभीरता को देङखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रोशनी के पिता ब्रजेश खरवार ने बताया कि पड़ोस का युवक उसे बराबर तंग करता रहता था। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व सीओ सिटी ने स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ