चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार,भेजा जेल

रिपोर्ट:- अशोक श्रीवास्तव 
गोण्डा। रविवार जिले के थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 धुसवा मौजा दुल्लापुर निवासी मिथुन पुत्र राजकुमार ने 20 अक्तूबर की रात्रि में श्यामबाबू श्रीवास्तव पुत्र महावीर प्रसाद के घर में घुसकर पैसे व मोबाइल चोरी कर ले जाने का आरोप था। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा  द्वारा नवाबगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रासिंग दुल्लापुर से गिरफ्तार कर लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ