क्षेत्राधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया

रिपोर्ट:- अमित कुमार 
बलिया(उत्तर-प्रदेश) जिले के बैरिया में नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बैरिया कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके पहले वह सिद्धार्थनगर में कार्यरत थे। शासन ने सिद्धार्थ नगर से बलिया के लिए मेरा स्थानांतरण किया गया। यहां आने पर पुलिस अधीक्षक ने मुझे बैरिया सर्किल की जिम्मेदारी सौपी है। क्षेत्र में अमन चैन बनाये रखना व शासन के मंशा के अनुसार प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।अपराध व अपराधियो पर पूरी तरह से नकेल कस पुलिसिंग दुरूस्त की जायेगी।जिससे जनता को किसी तरह की समस्या न हो। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ