26/27 अक्तूबर की रात सड़क दुर्घटना में गंवाई थी व्यापारी ने अपनी जान
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा। वैसे तो आये दिन पुलिस कर्मियों पर कोई न कोई आरोप लगते रहते हैं।पर कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो अपनी कार्य प्रणाली के चलते विभाग को सम्मान दिलाने के साथ उस पर भरोसे की वजह बनते हैं। ऐसे ही एक पुलिस कर्मी द्वारा किये गये कार्य ने विभाग में लोगों के भरोसे को मजबूत करते हुये उसका सम्मान बढ़ाया है।
कोतवाली देहात के खोरहंसा पुलिस चौकी प्रभारी ने बीते 26/27 की नगर कोतवाली क्षेत्र के 40 वर्षीय अच्युतानंद कौशल पुत्र विद्याधर रात स्कारपियो सवार व्यापारी की चौकी क्षेत्र में पाण्डेय पुर के पास हुई दुर्घटना में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।घटना स्थल पर चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा को तकरीबन पाँच लाख के आभूषणों से भरा बैग व मोबाइल फोन मिला था।जिसे चौकी प्रभारी ने मृतक की पत्नी अलका सिंह को चौकी पर बुलाकर उन्हें आभूषणों से भरा बैग वापस कर मानवता की मिसाल पेश की है।
चौकी की प्रभारी द्वारा किये गये इस कार्य से क्षेत्र व जनपद के लोग सराहना कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ