गोण्डा। चर्चित टीवी पत्रकार अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी पर जनपद के पत्रकारों ने विरोध जताते हुये डीएम को संबोधित अपनी चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बताते चलें कि,दो दिन पूर्व मुंबई में वरिष्ठ टीवी चैनल पत्रकार अर्नव गोस्वामी के द्वारा मुद्दों पर खुलकर बात करने व बेबाकी से अपनी बात रखने चलते बदले की कार्रवाई में महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर उन्हें पेशेवर अपराधियों की भांति पुलिस ने उनके घर से उठा लिया था।जिसके विरोध में जनपद के आक्रोशित पत्रकारों ने इसमें शामिल चार सूत्रीय मांगों जिसमें,
अर्नव की गिरफ्तारी में शामिल अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय,पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने के लिये पत्रकार सुरक्षा आयोग बनाया जाय,किसी भी पत्रकार के विरुद्ध शिकायत पर बगैर उच्चाधिकारियों की जांच के न एफ आईआर दर्ज हो न ही गिरफ्तारी की जाय,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अच्क्षुण रखने हेतु पत्रकारों के हित में कदम उठाया जाय।से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
इस दौरान,पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ वर्मा , तेज प्रताप सिंह,राजकुमार सिंह,अभिषेक सिंह, उमानाथ तिवारी, अंकुर गर्ग,अतुल यादव, हेेेमंत पाठक, किशोर जायसवाल महेन्द्र तिवारी,प्रवीण श्रीवास्तव,एन के मौर्य, उपेन्द्र सिंह, समेत दर्जनों मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ