शौच से वापस आते समय हुई यह दुर्घटना,गाँव में मातम
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
लखनऊ (उत्तर-प्रदेश)।मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में शौच के लिये जा रही विवाहिता की ट्रैक्टर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रेही गांव की रहने वाली विवाहित महिला उर्मिला पत्नी बृजेश (32) बुधवार को तड़के 5 बजे बजे शौच के गांव स्थित नाले के पुल पार गई थी ,शौच से लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विवाहिता को कुचल डाला ,जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही वह बदहवास हो आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर उसे किसी वाहन से मुख्यालय स्थित अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।विवाहिता के मौत की सूचना मिलते ही गाँव में परिजनों के साथ-साथ पूरे गाँव में कोहराम मच गया।मृतका के पीछे उसके दो पुत्र आशीष (2) पुत्री नंदिनी (4) शुभम(6), है।


0 टिप्पणियाँ