बहराइच में प्रधान की स्कारपियो को बम से उड़ाने का प्रयास,अगला हिस्सा छतिग्रस्त

घर के बाहर पराली के नीचे रखा था विस्फोटक

रिपोर्ट:- संजय गुप्ता 

बहराइच ।जिले के नानपारा में ग्राम प्रधान की स्कारपियो कार को बम से उड़ाने का प्रयास किया गया ,जिसमें उसका अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया।प्रधान ने इस बावत अज्ञात लोगों के विरूद्ध  प्रार्थना पत्र दिया है।

घटना कोतवाली नानपारा के ग्राम बितनिया का है ।जहाँ के मौजूदा ग्राम प्रधान पंकज वर्मा बीती 2 नवम्बर की रात्रि अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने भाई के साथ अपनी स्कारपियो गाड़ी से मोतीपुर गये थे। देर रात्रि घर वापस आते समय ,घर से पहले किसी अज्ञात ने पराली के नीचे विस्फोटक छुपा कर रख दिया था।जैसे ही उनकी स्कारपियो गाड़ी पराली पर चढ़ी,वैसे तेज धमाके के साथ बलास्ट हो गया।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गये।बहरहाल इस विस्फोट में  ग्राम प्रधान व उनके भाई  तो बाल-बाल बच गये पर गाड़ी का अगला हिस्सा  छतिग्रस्त हो गया। कोतवाल हर्ष वर्धन सिंह ने बताया कि,इस बावत तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।इसपर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ