गोंडा।मुख्यालय स्थित एक बाग के कुयें से एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्य कागजी कार्रवाई के उपरान्त शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा घटना की जांच - पड़ताल कर रही है।
फचौकी प्रभारी रमेश चन्द्र ने बताया कि,दत्त नगर विशेन गाँव के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र गुरुप्रसाद ने जानकारी दी कि,वह जयनगरा स्थित पाठक की बगिया से गुजर रहा तो उसे बगिया में स्थित कुयें से बदबू महसूस की ।जब उसने कुयें के पास जाकर झांक कर देखा तो ,उसमें एक शव दिखाई दिया,जिस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने कहा जांच पड़ताल की जा रही है।अभी युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।


0 टिप्पणियाँ