अनियंत्रित बस पलटी,चार घायल,एक गंभीर,रेफर

चर्चित न्यूज डेस्क
लखनऊ(उत्तर-प्रदेश )अमेठी जनपद के जायस इलाके में लखनऊ से बनारस जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित  बस के पलटने से चार लोग घायल हो गये,जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिसे चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना बीती शुक्रवार की रात की है। बस लखनऊ से सवारी लेकर बनारस जा रही एक लक्जरी बस जैसे ही  फुरसतगंज के तेंदुआ चौराहे के पास पहुंची ही थी कि,अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गई।
जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा ,बचाव हेतु मौके पर पहुंच गए तथा इसकी सूचना  पुलिस को दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से दुर्घटना में घायल आरा ,बिहार निवासी आरपी मिश्रा,बनारस निवासी विनोद तिवारी, संजीव उपाध्याय,अभय कुमार राय को इलाज हेतु सीएचसी  फुरसतगंज पहुँचाया जाया गया। जहां अभय कुमार राय की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं अन्य घायलों को सीएचसी से उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया।
फुरसतगंज थाना प्रभारी अंगद सिंह ने बताया कि,एक गंभीर घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।तथा मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद उनके घर की तरफ रवाना कर दिया है। इसी के साथ अन्य विधिक  कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ