खेतों पर कब्जे के लिये पीएसी की मांग के साथ थानेदार पर कार्यवाही की मांग की
रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया (उत्तर-प्रदेश) जनपद के हल्दी थानाक्षेत्र के किसानों ने स्थानीय थानेदार पर बिहारी किसानों से मिलीभगत कर उनकी जमीन की जुताई कराने का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के बाबूबेल व गायघाट क्षेत्र के किसान मनोज सिंह व सूर्यप्रताप ने बताया कि,हल्दी थानेदार सतेन्द्र राय की बिहार राज्य में पड़ने वाले पड़ोसी क्षेत्र नैनीजोर के किसान लालजी तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी,गोपाल तिवारी से मिलीभगत व उनसे रूपये लेने के चलते असलहों आदि के साथ आकर जबरन उनकी जमीनो पर जुताई,बुवाई कर रहे हैं। जब वह इसकी शिकायत थानेदार से करते हैं तो थानेदार सतेन्द्र राय उन्हें एडीएम का आदेश लाने को कहते हैं।
जबकि, दबंग बिहारी किसान उनकी जमीन को जबरन जोत रहे हैं, यदि उन्हें रोका नहीं गया तो वह बुवाई भी कर लेंगे।
पीड़ित किसानो ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है,तथा अपने खेतों पर कब्जे के लिये पीएसी बलों की मांग की है।
पीड़ित किसानो ने जिलाधिकारी से हल्दी थानेदार सतेन्द्र राय पर भी कार्यवाही की मांग की है।
स्थानीय विधायक ने दिया कब्जा दिलाने का आश्वासन
स्थानीय विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पीड़ित किसानो को आश्वस्त किया कि,जल्दी ही जिलाधिकारी से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवायेंगे।


0 टिप्पणियाँ