रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा।जिले के छपिया थाने के हथियागढ़ गाँव में दबंग एक विधवा के मकान में जबरन शटर नहीं लगने दे रहे हैं।पीड़िता ने जब इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की ,तो पुलिस ने राजस्व का मामला कह उच्चाधिकारियों का आदेश लाने को कहा।तब से पीड़िता एसडीएम के आदेश पर सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई पैमाइश की रिपोर्ट लिये दर-दर भटक रही है,पर उसकी कहीं सुनवाई
नहीं हो रही है।वहीं पीड़िता ने छपिया पुलिस के रवैये से आहत पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
नहीं हो रही है।वहीं पीड़िता ने छपिया पुलिस के रवैये से आहत पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
बताते चलें कि,थानाक्षेत्र के हथियागढ़ निवासिनी 60 वर्षीय विधवा देवकी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपनी तहरीर में बताया कि,जालेपुर के दबंग प्रधान पप्पू सिंह उर्फ वीरेन्द्र सिंह अपनी दबंगई और रसूख के बल पर उसके उसके मकान वाली जमीन को विवादित बताते हुये जबरन उसे उसके मकान में शटर नहीं लगवाने दे रहे।पीड़िता ने बताया कि,उसके मकान वाली जमीन का गाटा संख्या 329 है जबकि,पप्पू सिंह के जमीन का गाटा संख्या 363 है जो उनके नंबर से काफी पीछे है।बावजूद इसके दबंग उसके गाटे पर बने मकान में शटर नहीं लगवाने दे रहे हैं।
उसके मुताबिक,एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश में उसकी जमीन होना पाया है व इस बावत रिपोर्ट भी अपने उच्चाधिकारियों को दी है ,बावजूद इसके उसका शटर नहीं लगने दिया जा रहा।


0 टिप्पणियाँ