एसपी ने लोगों को पुष्प भेंट कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा। रविवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने गुरुनानक पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर सड़क सुरक्षा यातायात 2020 का सुभारम्भ किया। इस मौके पर खुद कप्तान ने लोगों को पुष्प भेंट कर यातायात के नियमों की जानकारी दी।
इस अभियान में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने, चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को फूल भेंट कर बताया  कि दो पहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाला व्यक्ति हेलमेट अवश्य पहने,इसी के साथ दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करे, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधे, शराब पीकर वाहन ना चलाएं, वाहन के सभी कागजात लेकर चले, साथ ही साथ पंपलेट वितरण कर यातायात के बारे में अन्य बातें भी बताईं। 
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी सदर,नगर कोतवाल समेत विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ