रिपोर्ट:- मनोज मौर्य/संजय गुप्ता
बहराईच।जिले के पयागपुर थानाक्षेत्र के शिवदहा मोड़ रुकनापुर के निकट गोण्डा-बहराइच मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में महिन्द्रा वैन के परखच्चे उड़ गये। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये ।जिन्हें इलाज के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।ये सभी पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के बताये जा रहे हैं,जो किछौछा दरगाह अंबेडकर से वापस अपने घर लखीमपुर खीरी जा रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक यह भीषण दुर्घटना रात्रि के किसी पहर हुई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेजने के साथ घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।जहाँ कुछ की हालत गंभीर है।सूत्रों के मुताबिक चार घायलों को वैन काटकर निकालना पड़ा है।बहरहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घयलों में,सिंगहीकला निवासिनी सलमा बेगम पत्नी चाँद खान (50), निशा तबस्सुम पुत्री चाँद खान(20)
नयापुरवा निवासी इस्तिखार अहमद पुत्र याकूब अहमद(45),शरीफ परवाज पुत्र इस्तिखार अहमद(15),
साइना पुत्री इस्तिखार अहमद(17),सुफिया परवीन पुत्री इस्तिखार अहमद(4)
नूरजहाँ पत्नी इस्तिखार अहमद(40),रिंगारी पुरवा गुलनाज पत्नी सलीम (60),
नौसीन(10)तरन्नुम पुत्री (17) सलीम निवासी
वहीं क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दुबे ने बताया कि,अज्ञात वाहन की टक्कर में यह भीषण दुर्घटना घटी,घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है वहाँ इलाज हो रहा है।


0 टिप्पणियाँ