परिजनों संग अपहरण की साजिश रच विरोधी को फँसाने वाली महिला सहयोगियों संग गिरफ्तार

        गिरफ्तार रंजकला,रानी व रामावती
षडयंत्र के तहत अपनी ही पुत्रियों को गायब कर दूसरे पर लगाया था आरोप
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। लगता है जनपद में साज़िशों के तहत विरोधियों को फंसाने के दिन अब लद गये हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ये जनपद के एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय की कार्यशैली बता रही है।जिसने अभी हाल ही में षडयंत्र के तहत अपने विरोधियों को फँसाने वालों को उल्टा ही फँसकर जेल की हवा खानी पड़ रही है।चाहे वह इटियाथोक का तिर्रेमनोरामा प्रकरण हो,या फिर कटरा बाजार थाने का भुलभुलिया,टेढ़ी गाँव का।जिसमें एक महिला रजकला पत्नी राम नेगे ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिये अपनी पुत्रियों की अपहरण क  साजिश रच डाली।
  गिरफ्तार- सूूर्ययलाल,शिवकुुमार,श्याम माली
आरोपी महिला के मुताबिक उसकी  दो नाबालिग लड़कियों रानी (17)रामावती(16) से गाँव के ही रामऔतार पुत्र रेंगू पर मार पीट के बाद पुलिस में शिकायत करने जाने से रोकने के लिये थानाक्षेत्र के कटुआ नाला से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था,जिसपर स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जब इस मामले में छानबीन कराई गई तो,रंजिशन   
राम औतार को रजकला उसके पुत्र सूर्यलाल,पुत्री सुमन,रानी,व शैलेन्द्र पुत्र  शिवकुमार,तथा बहराइच जनपद के हुजूरपुर निवासी रिश्तेदार श्याम माली पुत्र रमेश ने फँसाने के लिये इस अपहरण का षडयंत्र रचा था।जिसका कटरा बाजार प्रभारी ने पर्दाफाश करते हुये इन सभी षडयंत्र कर्ताओं गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि,उन्हें पहले से ही इस प्रकरण पर संदेह था ।जो बाद में सच साबित हुआ।
बहरहाल गोण्डा पुलिस द्वारा दूसरी बार फर्जी मुकदमें का पर्दाफाश कर उसके षडयंत्रकर्ताओं को जेल भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ