बहराइच। जिले के मिहींपुरवा तहसील स्थित इको पर्यटन सत्र का उदघाटन स्थानीय सांसद द्वारा फीता काटने के साथ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस समय लगभग 90 प्रतिशत रास्ते आवागमन होता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें भी बंद कराने की मांग करेंगे। जिससे वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सांसद ने कहा कि,हमारा प्रयास है कि, हमारे यहां स्थित इको पर्यटन पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आयें। इस मौके पर प्रभारी डी एफ ओ यशवंत सिंह, प्रभागीय विक्रय प्रबंधक प्रदीप सिंह,वन क्षेत्राधिकारी, महेन्द्र मौर्या, वन क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्यागी, एस टी पी एफ के एस आई सतेंद्र कुमार, डिप्टी रेंजर रामकुमार, मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनरायन शुक्ला, वन निगम के बी के सिंह, जितेंद्र तिवारी, अरविंद चौधरी, अनिल यादव, शिवकुमार शुक्ला समेत वन विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ