गोण्डा।जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गाँव में खेत में पराली जलाने पर हल्का लेखपालों की शिकायत पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
यह जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि,शासन का सख्त निर्देश है कि,कोई भी व्यक्ति पराली न जलाये।पराली जलाने उत्पन्न प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।उन्होंने कहा कि,थानाक्षेत्र के परसिया गुदर में हल्का लेखपाल राजकुमार यादव की शिकायत पर ननके पुत्र रामतीरथ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक अन्य मामले में बीते शनिवार को बेलवा कर्मडीह में हल्का लेखपाल हितेश कुमार तिवारी की शिकायत पर साबिर पुत्र इरशाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


0 टिप्पणियाँ