गोंडा- जिले के उमरी बेगम गंज थानाक्षेत्र बीते दिनो दो दलित गुटों में हुये संघर्ष में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को एक पक्ष द्वारा पर्याप्त न मानते हुये डीआइजी से न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि,क्षेत्र के पूरे भेलापुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दलितों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी।जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा एनसीआर दर्ज की गई थी। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट एक पक्ष की चोटिल महिलाएं पिंकी पत्नी लल्लन,ममता पत्नी छैलू,सुमन पत्नी संजीत,संजू पत्नी संजय ने डीआइजी को शिकायती पत्र देकर उनसे न्याय की गुहार लगाई है।
0 टिप्पणियाँ