रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। बिजली उपभोक्ताओं की तमाम समस्याओं को लेकर विभाग द्वारा उनके क्षेत्रों दिनवार विद्युत समाधान शिविर लगाये जायेंगे,जहाँ उनकी सभी समस्या का समाधान सम्भव हो सकेगा।यह जानकारी देते हुये विद्युत वितरण खण्ड दो के अधिशाशी अभियंता रनवीर सिंह ने बताया कि,यह शिविर सप्ताह में सोमवार से शुरू होकर शनिवार तक 6 उपकेन्द्रों पल अलग-अलग दिन लगाया जायेगा।इसमें उपखण्डीय कर्मचारियों के साथ खण्डीय कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।अधिशाशी अभियंता ने बताया कि,सोमवार को उपकेन्द्र डुमरियाडीह व रघुराजनगर टिकरी में खण्डीय कर्मी बृजेश कुमार, उपखण्डीय सतीश मिश्रा,मंगलवार को खोरहंसा,में बृजेश कुमार ,सतीश मिश्रा,परसपुर में बुधवार को कपिल देव ,अनमोल सिंह, गुरूवार को बेलसर में राजभूषण सिंह, अनमोल सिंह,शुक्रवार को नवाबगंज में कपिल देव ,सतीश मिश्रा, शनिवार को तरबगंज में राजभूषण व अनमोल सिंह रहेंगे।
उन्होंने बताया कि,शिविर में बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत विच्छेदन करने के साथ बिलिंग रीडरों को बिलिंग करने हेतु निर्देशित करने के साथ अधिक से अधिक समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जायेगा।इन शिविरों में वहाँके सभी स्थानीय बिजली कर्मी मौजूद रहेंगे।इस समाधान शिविर योजना से विभाग के साथ उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचेगा।


0 टिप्पणियाँ