संदिग्ध हालात में महिला की मौत






रिपोर्ट :- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के रूपईडीह क्षेत्र के अनंतपुर गांव में  बुधवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय  भेज दिया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर की महिला ममता पत्नी  बब्बू की घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 
ग्राम प्रधान राधेश्याम मिश्र के मुताबिक मृतका के ससुर हीरा लाल चौहान ने बताया कि, बहू ममता रात में खा-पीकर अपने कमरे में सोने चली गई। उसकी तीन वर्षीय पौत्री रात में दस बजे जोर-जोर से रो रही थी। जब उसके कमरे में जाकर देखा गया तो बहू अपने बिस्तर पर मरी पड़ी थी। थानाध्यक्ष खरगूपुर चितवन कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ