रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।जिले के करनैलगंज में मंगलवार तहसील के अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर तहसील परिसर में प्रदर्शन व नारेबाजी करने के बाद परिसर के बाहर, गोण्डा लखनऊ राजमार्ग पहुंचकर उसे जाम कर दिया। जिसके चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया।जाम इतना लंबा था कि,उसे पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाने में घंटे मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर मौजूद रहे। व उग्र अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क का आवागमन बहाल करने की अपील की, पर उग्र अधिवक्ता सीआरओ को मौके बुलाने की बात पर अड़े रहे।
हालांकि कुछ ही देर में एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता भी मौके पर पहुंच गये।उन्हें देखते ही अधिवक्ता और उत्तेजित हो गये और उग्र नारे बाजी करने लगे।
बहरहाल काफी प्रयास के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी से बात कराने का आश्वासन देकर उन्होंने जाम हटवाया। जिससे राजमार्ग का आवागमन बहाल हुआ। इस बीच करीब पौने घण्टे मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
इस प्रर्दशन में सूर्यकांत उर्फ वेद तिवारी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, रामसुरेश तिवारी, हृदयनरायन मिश्र, श्यामधर शुक्ल, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार शुक्ल सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ