शिकायत के बाद भी हैं बेपरवाह जिम्मेदार
रिपोर्ट:- जयदीप शुक्ला
गोण्डा।जशासनिल के छपिया स्थित एक विद्यालय में महीनो से खराब इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प के चलते छात्रों के साथ अध्यापकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा।
बताते चलें कि,सरकार के अथक प्रयासों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों की दशा नहीं सुधरते हुये नहीं दीख रही।
जिम्मेदारों की अनदेखी व लापरवाही के चलते
छपिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बीरापुर के प्राथमिक विद्यालय भरथीपर में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप कई महीनों से खराब है व इसके चबूतरे टूटे पडे हैं। जिससे विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।


0 टिप्पणियाँ